फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: बेटी को लड़के की तरह पालना बना गुनाह, सहेली के साथ लिव इन में रह रही, अब शादी की जिद पर अड़ी

Wed, 14 May 2025 07:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

पति की मौत के बाद एक महिला ने बड़ी बेटी को बेटी की तरह पाला। बेटी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए घर चलाने के लिए बाहर काम किया। इसी दौरान वह अपनी सहेली के संपर्क में आ गई। दोनों थाने भी पहुंच गई और शादी करने की अनुमति मांगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता की मौत के बाद बेटी को बेटे की तरह पालना एक मां का कसूर बन गया। लड़कों की तरह रहने वाली यह युवती अपनी सहेली से शादी की जिद पर अड़ी है। दोनों तीन दिन पहले थाने गई थीं। बालिग होने के कारण पुलिस ने भी उन्हें साथ जाने से नहीं रोका। अब युवती की मां ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 

अफजलगढ़ थाने के गांव निवासी महिला के पति की काफी पहले मौत हो गई थी। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी को बेटे की तरह पाला। उसे लड़कों वाले कपड़े पहनाए। लड़की की चाल-ढाल और बोलचाल भी लड़कों जैसी हो गई। हालांकि उसने पूरी जिम्मेदारी निभाई। घर चलाने के लिए पेट्रोल पंप पर काम किया। यहां तक कि ई-रिक्शा चलाकर मां और बहन की जिम्मेदारी उठाई। मगर लड़कों की तरह रहने की उसकी मजबूरी अब शौक बन गई। 

यह भी पढ़ें...
Bijnor: मंगेतर के सामने ही युवती से छह युवकों ने किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो वायरल होने पर फूट-फूटकर रोई    

 

वह रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ लिव इन में रहने लगी। करीब छह माह पूर्व दोनों ने आपस में शादी करने की कोशिश की लेकिन उनमें से एक के बालिग नहीं होने के कारण अड़चन आ गई। पुलिस ने उस समय दोनों को समझा-बुझाकर उनके परिजनों को सौंप दिया था। अब दोनों बालिग हो गईं हैं। 
 
विज्ञापन

तीन दिन पहले दोनों फिर से थाने पहुंचीं। रेहड़ थाना क्षेत्र निवासी युवती के परिजन भी वहां पहुंच गए। दोनों के बालिग होने के कारण पुलिस ने उन्हें नहीं रोका। परिजनों के सामने ही दोनों युवतियां थाने से कहीं चली गईं। लड़कों की तरह रहने वाली युवती की मां बुधवार को थाने पहुंची। उसने अपनी पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई है। चर्चा है कि दोनों युवतियां आपस में शादी करने के प्रयास में हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें