फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मंगेतर के सामने ही युवती से छह युवकों ने किया दुष्कर्म, न्यूड वीडियो वायरल होने पर फूट-फूटकर रोई

Wed, 14 May 2025 06:52 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

किरतपुर क्षेत्र की युवती से मंगेतर मिलने आया तो दोनों खेत में सुनसान जगह पर जाकर बात करने लगे। तभी छह युवकों ने घेर लिया। युवक को पीटा और युवती के साथ गलत काम किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेतों में मंगेतर से बात कर रही युवती से छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस ने युवती के गांव के ही तीन नामजद और तीन अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

 

किरतपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 10 मई की रात लगभग 10 बजे उसका मंगेतर गांव में उससे मिलने आया था। वह और उसका मंगेतर घर के पास ही खेतों में बात कर रहे थे। तभी गांव निवासी नितिन कुमार, लवीश, बाली एवं तीन अज्ञात आ गए। उन्होंने मंगेतर को पीटा और उसे पकड़ लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसका न्यूड वीडियो भी बनाया गया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। 
 
विज्ञापन

डर के कारण उसने घर पर किसी को इस बारे में नहीं बताया, लेकिन इसी बीच आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद घटना का पता चला। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें