बिजनौर में सूबे में आठवां स्थान मिलने पर पीआरबी के निरीक्षक रजी अहमद को सम्मानित करते एसपी डॉ धर्
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। पीआरवी का रेस्पोंस टाइम लगातार सुधर रहा है। जून के महीने में दस मिनट से नीचे रहने पर जनपद को सूबे में आठवां स्थान मिला है। टॉप टेन में शामिल होने पर एसपी ने पीआरवी निरीक्षक की पीठ थपथपाई। वहीं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खुद एसपी को भी शासन की ओर से इसके लिए पीआरवी की डेमो गाड़ी सम्मान के रूप में मिली है।
शुक्रवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि यूपी 112 की हुई समीक्षा में बिजनौर पीआरवी को सूबे में आठवें स्थान पर रखा गया है। यह रेस्पोंस टाइम दस मिनट से कम होने की वजह से टॉप टेन में जिला शामिल हो सका। बता दें कि डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर कम से कम समय में पहुंचने की लगातार समीक्षा होती है। जून के महीने में यह दस मिनट से कम रहा है। जिस वजह से पीआरवी बिजनौर आठवां स्थान बनाने में सफल रही। एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने पीआरवी निरीक्षक रजी अहमद को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह और एएसपी देहात रामअर्ज भी मौजूद रहे।