बिजनौर जनपद के किरतपुर में पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां बरामद की हैं। वहीं टीम ने प्रतिबंधित दवाओं को जब्त कर दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।