बिजनौर में फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले आरोपी बीएससी के छात्र मयंक चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुस्लिम के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बच्चों की अश्लील फोटो अपलोड करता था। यह मामला नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर जागीर का है। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी केंद्रीय मंत्रालय की कार्रवाई पर हुई है।