सरकार की मंशा के अनुरूप विभाग ने 24 घंटे बिजली देने का दावा किया था लेकिन पिछले चार दिनों से कहीं पूरी रात और कई इलाकों में चौबीस घंटे में 30 से 40 बार बिजली गुल हुई। अघोषित कटौती के कारण पेयजल समेत रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे है।
सोमवार को सुबह साढे दस बजे पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश प्रभारी तसलीम अहमद,नगराध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह, युवा नगराध्यक्ष मुकुल गुप्ता,साहिल खां आदि ने उप खंड अधिकारी विद्युत कार्यालय पहुंचकर बिजली कटौती के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। उप खंड अधिकारी दिनेश गुप्ता ने बिजली आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया है।