प्राची ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह गांव से किसी व्यक्ति का राहुल की तबीयत खराब होने की सूचना मिली। वह गांव अपने भाई के घर पहुंचने पर उसका शव दोमंजिल छत के आंगन में पड़ा हुआ मिला। घर के आंगन, जीने पर खून पड़ा हुआ मिला और दोमंजिल छत की तीन रेलिंग टूटी हुई मिली।
सूचना पाकर तय पर पहुंची। सीओ सिटी ने थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
जांच पड़ताल में सामने आया कि गांव प्रेमनगर निवासी मृतक किसान राहुल सिंह के सगे चाचा गजेंद्र सिंह लखनऊ में सिविल जज हैं। हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच करने में लगी हुई है। जिस व्यक्ति ने फोन पर प्राची को उसके भाई राहुल की तबीयत खराब होने की सूचना दी थी। पुलिस को वह भी घर पर नहीं मिला है। वहीं घटना की जांच पड़ताल करने पर घर बाहर खड़े हैंडपंप पर भी खून पड़ा हुआ मिला है। पुलिस फिलहाल जांच पड़ताल में जुटी है।