फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: छोटा हाथी पलटने से एक व्यक्ति की दबकर मौत, सात घायल

Mon, 01 Apr 2024 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर जनपद के धामपुर में छोटा हाथी पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के धामपुर में कार को बचाने के चक्कर में शेरकोट में राम सहाय वाला चुंगी के पास हाईवे 74 पर छोटा हाथी पलट गया, जिसके नीचे दबने से छोटा हाथी वाहन में सवार रहीसुद्दीन (50) पुत्र अली हसन नहटौर की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को धामपुर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक व्यक्ति के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


नहटौर के मुहल्ला सराय तले वाला निवासी हारून रशीद ने बताया कि उसका भाई रहीसुद्दीन अपने अन्य साथियों परवेज ,जावेद, सुलेमान, आवेश, अकरम अनस और गुड्डू के साथ छोटे हाथी में कपड़ा भरकर अफजलगढ़ में फेरी लगाकर माल बेचने के लिए जा रहे थे। 

इस दौरान जब वह शेरकोट में राम सहाय वाला चुंगी के पास पहुंचे तो कार को बचाने के चक्कर में उनका वाहन पलट गया । जिसके कारण उनके भाई रईस पुत्र अली हसन उर्फ जुल्लू की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सभी घायलों को धामपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों का कहना है कि अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है।  सभी का उपचार किया जा रहा है। मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें