फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, एक गंभीर रूप से घायल

Sat, 12 Aug 2023 06:03 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नूरपुर में मुरादाबाद हाईवे पर गांव गोहावर में स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतक आपस में चाचा-भतीजे थे। उधर, इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव गोहावर जैत निवासी विपिन (37) पुत्र ऋषिपाल, समरपाल (58) पुत्र रामस्वरूप और सुरेश (40) पुत्र घनश्याम शनिवार की दोपहर में ढाई बजे मुरादाबाद हाईवे पर गांव के ही भट्टे से मजदूरी करके बाइक द्वारा घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरि हॉस्पिटल के सामने मुरादाबाद की ओर से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों गंभीर घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेश के शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां उपचार के दौरान समरपाल ने भी दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने विपिन की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम:  प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी
विज्ञापन

वहीं, अस्पताल में परिजनों के पहुंचने पर वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि कार व उसके चालक को पकड़ लिया है। घटना की तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: दंपती की हत्या: असुर और मिर्जापुर वेब सीरीज को देखकर की वारदात, यूट्यूब से सीखे पुलिस से बचने के तरीके
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें