फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ के 40 मिनट: खंभे पर चढ़े लाइनमैन मचाते रहे शोर, नीचे दहाड़ता रहा गुलदार, अटकी रहीं दोनों की सांसें

Fri, 04 Aug 2023 06:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजली लाइन का फाल्ट ठीक करने गए दो लाइनमैन को अचानक खेत में गुलदार दिखाई दिया। दोनों लाइनमैन तुरंत एक खंभे पर चढ़ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं, नीचे गुलदार दोनों को देखकर दहाड़ता रहा।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दो लाइनमैन की 40 मिनट तक सांसें अटकी रहीं। बिजली का फाल्ट ठीक करने गए दो लाइनमैन को अचानक खेत में गुलदार दिखाई दिया। इसके बाद दोनों ही आनन-फानन खंभे पर चढ़ गए लेकिन, गुलदार खंभे के आसपास घूमकर दहाड़ता रहा। वहीं, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह गुलदार को भगाया। इसके बाद दोनों लाइनमैन खंभे से नीचे उतरे।  

विज्ञापन


शादीपुर गांव का है मामला
बरूकी क्षेत्र के गांव शादीपुर में विद्युत लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने गए दो लाइनमैन गुलदार को देखकर खंभे पर चढ़ गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को भगाया। करीब 40 मिनट बाद दोनों लाइनमैन नीचे उतरे।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

विज्ञापन

गांव शादीपुर के पास विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया था। शुक्रवार की दोपहर शादीपुर विद्युत उपकेंद्र के लाइनमैन पिंटू कुमार और रिंकू सिंह विद्युत लाइन का फाल्ट तलाश करते खेतों में घूम रहे थे। शादीपुर निवासी सोमपाल सिंह के खेत में उन्हें गुलदार नजर आया। गुलदार को देखकर दोनों लाइनमैन पास में ही खड़े विद्युत खंभे पर चढ़ गए।

यह भी पढ़ें: आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर बनना चाहता था बद्री कमांडो, फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री
विज्ञापन

उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खेतों में मौजूद किसानों के साथ ही अन्य ग्रामीण भी मौके की ओर दौड़े। इस दौरान गुलदार खंभे के आसपास चक्कर लगाता रहा। ग्रामीणों ने शोर मचाकर गुलदार को भगाया। तब कहीं जाकर लगभग 40 मिनट बाद दोनों लाइनमैन खंभे से नीचे उतरे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें