Bijnor Accident : दोस्त की शादी में खूब जश्न मनाया लेकिन, बरात से लौटते वक्त तीन चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया और शादी वाले घर में भी दुख का माहौल है। वहीं, एक साथ तीनों की मौत से परिजन भी सदमे में हैं।
शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बरात में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे तीन चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों की मौत से परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मचा है। उधर, शादी वाले घर में भी मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
2 of 7
मौके पर जमा हुई भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
अज्ञात वाहन ने तीनों को कुचला
बिजनौर-मुरादाबाद राज्य मार्ग पर पैजनियां के पास एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को किसी वाहन ने कुचल दिया। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
मृतक युवक
- फोटो : Amar ujala
यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों युवक दोस्त की बरात में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। जिनकी मौत से परिवार समेत पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। उधर, शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं।
4 of 7
तीनों की मौत से गांव में मचा कोहराम।
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि रविवार को थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव उमरी पीर निवासी इब्राहिम के बेटे तालिब की बरात थाना धामपुर के गांव अथाई शेख निवासी आमिर के यहां गई थी। तालिब की बरात में गांव के ही उसके दोस्त सलमान (25) पुत्र शमीम, फरदीन (23) पुत्र रहीसूदीन और आजमाइन (27) पुत्र अनीस भी गए।
विज्ञापन
5 of 7
सलमान का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बरात वापस लौटी तो तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर के लिए चल दिए। बाइक सवार तीनों युवक बिजनौर मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर पैजनियां के निकट पहुंचे तो किसी वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
6 of 7
आजमाइन का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
तीनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवकों के कुचले शव सड़क के बीचोंबीच पड़े हुए थे। शवों को देखकर ऐसा लगा कि किसी दूसरे वाहनों ने भी इन्हें कुचल दिया होगा।
बताया गया कि मृतक सलमान और आजमाइन आपस में चचेरे भाई हैं, जबकि फरदीन भी इन्हीं के परिवार का था। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था। सोमवार की शाम तीनों के शव गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए।