फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: कारगिल से 150 किलोमीटर ऊपर फंसे रावली के 30 मजदूर, रफूचक्कर हुआ ठेकेदार

Tue, 13 Jul 2021 06:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

एक ठेकेदार 30 मजदूरों को काम दिलाने की बात कहकर कारगिल से भी 150 किलोमीटर ऊपर ले गया। इसके बाद ठेकेदार मजदूरों को वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
बिजनौर में फोटो दिखाते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के गांव रावली के 30 मजदूरों को एक ठेकेदार जम्मू में मजदूरी दिलाने की बात कहकर कारगिल से भी 150 किलोमीटर ऊपर लेकर चला गया। इसके बाद ठेकेदार मजदूरों को वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गया। पहाड़ी क्षेत्र में ऑक्सीजन की कमी होने से मजदूर ठीक से सांस नहीं ले पा रहे हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर गांव वाले मंगलवार को इकट्ठा होकर भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी के पास पहुंचे और सारा मामला बताया। ऐश्वर्य चौधरी ने डीएम को मामले से अवगत कराया है। बताया गया कि वे मजदूरों को लाने के लिए खुद जम्मू जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी से संपर्क किया गया है। मजदूरों को एयरलिफ्ट कराकर लाने की बात कही जा रही है।

ये है पूरा मामला
एक ठेकेदार गांव रावली के 30 लोगों को जम्मू में अच्छे रुपये पर काम दिलाने का लालच देकर ले गया था। ठेकेदार मजदूरों को लेह लद्दाख होते हुए कारगिल से भी 150 किलोमीटर ऊपर पदुम सिटी ले गया। वहां किसी पावर प्लांट का काम चल रहा है। ठेकेदार वहां मजदूरों को छोड़कर रफूचक्कर हो गया। उनके खाने पीने की भी कोई व्यवस्था नहीं की। इतनी ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी से मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्होंने अपने परिजनों को फोन करके सारे हालात बताए तो वे भी सुनकर सहम गए।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को गांव वाले बुध सिंह, अर्जुन, परम सिंह, पीतम, रेखा, चंदो, मुन्नी, चंद्रवती आदि भाजपा विधायक सुचि मौसम चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी से मिले। ऐश्वर्य चौधरी ने इसके बारे में डीएम उमेश मिश्रा को बताया। उन्होंने मजदूरों को लाने की व्यवस्था के लिए एक टूर एंड ट्रेवल कंपनी से संपर्क साधा है। वे मजदूरों को वापस लाने की कवायद में जुट गए हैं। 

ऐश्वर्य चौधरी ने बताया कि मजदूरों के लिए तीन मिनी बस हायर की गई हैं जो ऊंचाई पर जाती हैं। मजदूरों को पदुम सिटी से कारगिल लाया जाएगा और वहां से लेह। लेह से मजदूरों को एयरलिफ्ट करके हवाई जहाज से दिल्ली लाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली से गाड़ियों में बिजनौर लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे मजदूरों को लाने के लिए खुद जा रहे हैं। बुधवार को वे गांव वालों के पास पहुंच जाएंगे। हर एक श्रमिक को सकुशल लाना उनका लक्ष्य है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें