अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण जनपद बिजनौर
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पुलिस अभिरक्षा में संदिग्ध हालात में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले में दो सिपाहियों पर गाज गिरी है। जिन्हें निलंबित कर दिया गया। उधर, पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होना सामने आया है।
मूलरूप से चांदपुर के गांव सैंदवार के रहने वाले राजीव (50) पिछले 8-10 सालों से अपनी ससुराल धामपुर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर सुक्खा में रहते थे। रविवार को राजीव के ससुर घासीराम ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस तहरीर के आधार पर दो पुलिसकर्मी राजीव को पुलिस चौकी मानपुर शिवपुरी ले आए। जहां राजीव की अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद धामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्प्ताल रेफर किया गया। लेकिन वहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: ट्रक चालक ने नशे में एक किलोमीटर तक कार को घसीटा, वीडियो देखकर अफसर भी हैरान
इस मामले में बिना किसी के संज्ञान में लाए राजीव को चौकी लाने और कर्तव्य पालन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता के चलते एसपी ने सिपाही विवेक कुमार और सचिन कुमार को निलंबित कर दिया है। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें: Meerut: बोरे में शव मिलने का मामला, महिला की पहचान हुई न आरोपी तक पहुंची पुलिस, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका