फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया मायावती का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया मायावती का जन्मदिन
विज्ञापन

बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 64 वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने बसपा की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए मायावती की दीर्घायु की कामना की।
बुधवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने एक बैंक्वेट हॉल में बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता तथा जितेंद्र सागर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिजनौर सांसद मलूक नागर ने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बसपा से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। नगीना सांसद गिरीशचंद ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, सूबे में विकास रुक गया है। उन्होंने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री धनीराम सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध पराशर, जिला इंचार्ज दीपक कुमार सिंह, कविराज, दीपक राज, नंदराम प्रजापति, धनीराम सैनी, महबूब भट्टे वाले, बिजनौर विधानसभा प्रभारी डा. शकील हाशमी, चांदपुर विधानसभा प्रभारी जियाउद्दीन अंसारी, नूरपुर प्रभारी वीपी सिंह, नगीना प्रभारी विवेक सिंह, नहटौर प्रभारी शेख इजहार, बढ़ापुर प्रभारी मोअज्जम खान, असाद अली, सरफराज अंसारी, विजय पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जन्मदिन पर किए लिहाफ और फल वितरित
बिजनौर। बसपा अध्यक्ष मायावती के 64 वें जन्मदिन पर बढ़ापुर निवासी बसपा नेता एवं समाजसेवी आसाद अली ने अपनी ओर से निर्धन एवं बेसहारा लोगों को ठंड से बचाव के लिए 150 से अधिक जरूरतमंदों को लिहाफ वितरित किए। इसके बाद समाजसेवी आसाद अली ने युवा बसपा नेता आरिफ मलिक के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बांटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें