किडनी खराब होने के लक्षण
- जल्दी थकावट महसूस करना
- बार-बार पेशाब आना
- पेशाब झागदार होना
- पैर पर सूजन आना
- आंखों के नीचे सूजन आना
- भूख में कमी आना
- उल्टी आना
किडनी खराब होने से बचाव
- नियमित व्यायाम करें
- नमक का प्रयोग कम करें
- दर्द निवारक गोलियों का ज्यादा सेवन न करें
- शुगर को नियंत्रित रखें
- चिकित्सक से परामर्श लेकर दवाई लें
केस नंबर एक
नूरपुर के गांव दौलतपुर बिलौच निवासी इमरान (35) पुत्र मुख्तियार ने बताया कि उसकी चार साल पहले किडनी फेल हो गई। उसे सुबह के समय उल्टी आती थी। पहले तो उसने नजरअंदाज किया। मगर बाद में पता चला कि उसकी किडनी फेल हो गई। चार साल से वह डायलिसिस पर है। सप्ताह में तीन दिन डायलिसिस करानी पड़ती है।
केस नंबर दो
मेरठ के कस्बा रामराज निवासी मोहनवीर (30) पुत्र सूरजभान ने बताया कि साल 2020 में उसकी किडनी फेल हुई है। उसे पहले कोई दिक्कत नहीं थी। बाद में समस्या बढ़ने पर जांच कराई तो किडनी में दिक्कत आई। जिसके बाद किडनी फेल हो गई। दो साल से वह डायलिसिस करा रहा है।
युवाओं में किडनी फेल होने की समस्या ज्यादा बढ़ रही है। हाई बीपी, शुगर, अन्य बीमारियों की वजह से भी युवाओं की किडनी फेल हो रही है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि पूरा पोषण नहीं मिलने की वजह से भी किडनी को नुकसान पहुंच रहा है - डॉ. नेहा जैन, किडनी रोग विशेषज्ञ
जिला अस्पताल में स्थित डायलिसिस यूनिट में मरीजों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रोजाना शत प्रतिशत मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। अच्छी सुविधा मिलने की वजह से दूसरे जिले के मरीज भी यहां डायलिसिस कराने आ रहे हैं - डॉ. मनोज सैन, सीएमएस, जिला अस्पताल