फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया गौसपुर और सबलगढ़ का दौरा

विज्ञापन
नजीबाबाद के सबलगढ़ में गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को निर्देश करते डीएम रमाकांत पा - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती/भागूवाला। मुख्यमंत्री के गंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार भागदौड़ कर रहे हैं। डीएम और एसपी ने गंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित कार्यक्रम भूमि पूजन, यात्रा से जुड़ा मार्ग और स्वागत स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

भागूवाला क्षेत्र के गांव सबलगढ़ से चार किलोमीटर उत्तर प्रदेश में गंगा के प्रवेश करने वाले जैनुद्दीन पीर बाबा स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित गंगा यात्रा का भूमि पूजन और नांगलसोती क्षेत्र में के गांव गौसपुर उर्फ तैयबपुर गौरवा में स्वागत समारोह संभावित है। कार्यक्रम को लेकर सबलगढ़ सहित गंगा यात्रा से जुड़े मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी युद्ध स्तर पर जुटे हैं। शनिवार को डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव त्यागी ने गांव सबलगढ़ और तैयबपुर गौरवा पहुंचे। डीएम ने गंगा यात्रा से जुड़े मार्ग, भूमि पूजन स्थल और स्वागत समारोह स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीएम रमाकांत पांडेय और एसपी संजीव त्यागी ने कृष्णायन गोशाला पहुंचे। डीएम ने गोशाला में गोवंश के रखरखाव की गोशाला संचालक से जानकारी की। इस मौके पर सीओ प्रवीण कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी, सबलगढ़ के प्रधान घसीटा सिंह, गौसपुर के प्रधान मुन्नू सिंह, भागूूवाला चौकी इंचार्ज बलराम यादव आदि मौजूद रहे। इमरान, हरिश्चंद, अरविंद कुमार, अवनीश कुमार, सुखचैन सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश कुमार ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें