फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर न्यूज: डेंगू का कहर जारी, अफजलगढ़ में उपचार के दौरान किशोर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 25 Sep 2023 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर केअफजलगढ़ थानाक्षेत्र में एक किशोर की डेंगू बुखार से देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक कक्षा पांच में शिक्षारत था।
 
विज्ञापन
मृतक छात्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बिजनौर के अफजलगढ़ में मोहल्ला जैनुलाबेदीन में एक किशोर की डेंगू बुखार से देहरादून में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।मृतक कक्षा पांच में शिक्षारत था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जैनुलाबेदीन निवासी जबीउल्ला (12) पुत्र शफीक अहमद को करीब पांच दिन से बुखार आ रहा था।पहले स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया ।

हालात में सुधार न होने पर परिजन उसे उपचार के लिए काशीपुर ले गए लेकिन वहां भी दो दिन भर्ती रहने के बाद भी किशोर के स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर परिजन देहरादून के निजी अस्पताल में ले गए, जहां परिजनों के अनुसार जांच कराने के बाद उसे डेंगू आया उसकी प्लेटलेटस भी मात्र 25 हजार आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे नाक व मुहं से खून आने लगा ओर रविवार की शाम किशोर ने दम तोड़ दिया।घटना से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा है।मृतक किशोर कक्षा पांच का छात्र था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें