धामपुर के श्रीपार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में उत्तम संयम धर्म की पूजा करते जैन समाज के
धामपुर। मोल्ला गुजरतियान स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में चल रहे दशलक्षण पर्व की छठे दिन उत्तम संयम धर्म की पूजा की गई। विद्वानों ने कहा कि हमें पसंद नापसंद और गुस्से का त्याग करना चाहिए, यही उत्तम संयम धर्म है। संध्या काल में शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में भक्ति के बाद बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। धर्म पर आधारित प्रतियोगिताएं हुई। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अरुण जैन, मनोज जैन, अमन जैन, नमन जैन, ऋषभ जैन, शिरोमणि जैन, अभिषेक जैन ,वंदित जैन, अतिशय जैन, संजीव जैन, सुधाकर जैन, मधु जैन, चंचल जैन, राखी जैन ,पूनम जैन, साक्षी जैन, अर्चना जैन, रेखा जैन आदि मौजूद रहीं।