फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: दो पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद, युवक ने की धड़ाधड़ फायरिंग, पिता-पुत्र सहित कई लोग घायल

Wed, 16 Feb 2022 11:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने धड़ाधड़ फायरिंग कर दी। जिसमें पिता-पुत्र सहित कई घायल हो गए। इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में मंडावर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद में कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें पिता पुत्र को गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


बुधवार की देर शाम गांव शादीपुर में मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद के बीच अचानक आए एक युवक ने धड़ाधड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गई। इस विवाद में डॉक्टर विजय पाल सिंह घायल हुए। वहीं नरेंद्र सिंह और उनके पिता हुकुम सिंह को गोली लगी है। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। 

यह भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार: दो साल में कैंची बनाने वाली 75 इकाई बंद, उद्योग से जुड़े हैं 70 हजार परिवार, पढ़िए खास रिपोर्ट
विज्ञापन


वहीं गंभीर हालत देखते हुए दोनों को रेफर किया गया है। साथ ही एक महिला भी इस विवाद में घायल बताई जा रही हैं। हालांकि अभी मामले में पुलिस तक कोई तहरीर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिलचस्प: लाखों खर्च करने वाले प्रत्याशियों का लेखा-जोखा, इस पार्टी के प्रत्याशी ने कम खर्च में लड़ा चुनाव, जानें सभी का पूरा हिसाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें