फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली के खंभे से टकराई कार, कई गांवों की बिजली गुल; चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 05 Aug 2026 05:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में गांव अम्हेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में खंभा क्षतिग्रस्त होने से रुस्तमपुर, धनौरी और लाड़नपुर समेत कई गांवों की बिजली घंटों गुल रही। पुलिस मामले की जांच कर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में विद्युत पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


अम्हेड़ा गांव के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, नूरपुर की ओर से बिजनौर जा रही कार गांव अम्हेड़ा स्थित सरकारी स्कूल के सामने सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

कई गांवों की बिजली रही बाधित
हादसे के बाद रुस्तमपुर, धनौरी, लाड़नपुर सहित आसपास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

चालक कार हटाकर मौके से फरार
ग्रामीणों का आरोप है कि बुधवार सुबह चालक क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटाकर फरार हो गया। वहीं, टूटे हुए पोल का हिस्सा हाईवे की ओर झुक जाने से राहगीरों के लिए भी खतरे की स्थिति बन गई।

बिजली विभाग ने शुरू कराया मरम्मत कार्य
सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त पोल को बदलने के साथ बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वाहन चालक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें