फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आपसी विवाद में दो पक्षों में चली गोली, बीच बचाव करने पहुंची महिला की माैके पर ही माैत, आरोपी फरार

Wed, 18 Dec 2024 11:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर जनपद में हल्दौर थानाक्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में बीच बचाव करने पहुंची महिला की गोली लगने से माैत हो गई। महिला की माैत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद में हल्दौर थानाक्षेत्र में दो पक्षों के विवाद के दाैरान सुलह कराने पहुंची महिला की गोली लगने से माैत हो गई। गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी छतरपाल सिंह का गांव के एक व्यक्ति के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों के अनुसार बीच बचाव करने पहुंची गांव की एक महिला सुधा उम्र 50 वर्ष की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया ।

विज्ञापन


रुपयों के लेन देन को लेकर हुआ था विवाद
गांव कूकड़ा इस्लामपुर निवासी छतरपाल सिंह व जयप्रकाश सिंह के बीच बुधवार की रात रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें बीच बचाव करने पहुंची गांव की महिला सुधा देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी श्याम सिंह के छतरपाल सिंह के पुत्र अंकित कुमार ने तमंचे से गोली मार दी।

ग्रामीणों के अनुसार महिला के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर एसपी सिटी संजीव वाजपेई पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। महिला के परिजनों ने फरार आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें