फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गुस्साए ग्रामीणों ने मुरादाबाद मार्ग किया जाम

विज्ञापन
धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर  मृतक नीरज के शव को रख कर जाम लगा प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। गांव नौरंगाबाद के नीरज हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को मुरादाबाद मार्ग जाम लगा दिया। दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। एएसपी पूर्वी और सीओ ने लोगों को समझा शांत किया। पुलिस की ओर से खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। देर रात पुलिस ने नीरज सैनी, उज्ज्वल, विनय को दबोच लिया।
मृतक नीरज के ताऊ नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने जानबूझ कर पोस्टमार्टम कराने में देरी की। अभी तक कोई कार्रवाई भी नहीं की। इससे नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव को मुरादाबाद मार्ग पर रख जाम लगा दिया। एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल और सीओ सर्वम सिंह ने किसी तरह से लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। इसके बाद बाद में युवक के शव को शेरकोट में खो बैराज के तट पर ले जाकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से घटना का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान होगा।
n नेताओं को ग्रामीणों ने लौटाया : जाम के दौरान कुछ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी परिजनों के पास शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे। मगर, घटना से नाराज परिजनों ने नेताओं की एक न सुनी और उन्हें वहां से लौटा दिया। खुद की अनदेखी महसूस करने के बाद संवेदनाएं देने पहुंचे नेता मौके से लौट आए।
विज्ञापन

n एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण : पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने देर रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस रात भर दबिश देती रही।
बताया कि पुलिस ने इस मामले में नगर के मोहल्ला बाड़वान से कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जल्द खुलासा किया गया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें