फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शेरकोट में कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शेरकोट। शेरकोट में कुत्तों के आतंक है। शुक्रवार को कुत्तों ने आठ वर्षीय बच्चे अलीशान को हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पांच दिन पहले भी कुत्तों ने नौ साल के बालक फरहान को हमला कर जख्मी कर दिया था। लोगों ने नगर पालिका के अधिकारियों ने कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की।
मोहल्ला नौंधना निवासी खुर्शीद ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र अलीशान घर के निकट ही नेजो चौक पर खेल रहा था। इस दौरान कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उसके हाथ में काट लिया। बालक की चीख पुकार सुन लोगो ने कुत्तों को भगाया। जख्मी आलीशान को निजी चिकित्सक से उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण मुरारी का कहना है कि कुत्तों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बाहर से टीम के आने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जैसे ही टीम यहां पर आती है तो कुत्तों को पकड़ कर बाहर छुड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें