फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साइबर ठगों ने स्वास्थ्य विभाग के जिला समन्वयक से 47 हजार ठगे

Sun, 14 Dec 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। साइबर ठगों ने स्वास्थ्य विभाग के डीयूएससी को शिकार बनाते हुए उनके खाते में से 47 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात नितिन कुमार गौड़ ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि फोन पर एसबीआई के नाम से एक मेसेज आया। मेसेज में योनो एप का लिंक था, जिसमें लिखा था कि उनके प्वाइंट जमा हो गए है। उस लिंक पर क्लिक करते ही आधार नंबर मांगा गया। नितिन कुमार ने अपना आधार नंबर भी दर्ज कर दिया। इसके बाद ओटीपी मालूम किया और इंटरनेट बैंकिंग की आईडी पूछी।
यह बताते ही खाते से रकम ट्रांसफर होने लगी। शुरुआत में 46 हजार ट्रांसफर किए, कुल मिलाकर 47500 रुपये निकाल लिए गए। रकम ट्रांसफर होती देख पीड़ित ने तुरंत ही एसबीआई के टोल फ्री नंबर कॉल करके एटीएम और इंटरनेट बैकिंग बंद करा दी।
विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच में ही सामने आया कि खाते से उड़ाई गई रकम कोलकाता में स्थित कैनरा बैंक के एक खाते में पहुंची है, जिसे तुरंत ही निकाल भी लिया गया है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें