फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री के भांजों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर, हायर सेंटर के लिए रेफर

Thu, 09 Mar 2023 04:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री के भांजों पर जानलेवा हमला किया गया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री के भांजों पर घर में घुस कर कुछ युवकों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। हमले में दो युवक घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीपुर निवासी दिनेश कुमार पुत्र घनश्याम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आठ मार्च को शाम में करीब चार बजे उसका भाई देवेंद्र घर में बैठा हुआ था, तभी गांव के संजीव कुमार पुत्र वीर सिंह, प्रिंस पुत्र संजीव कुमार, जयप्रकाश पुत्र मथुरा व बहादुर पुत्र संतराम जान से मारने की नियत से धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और मेरे भाई देवेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया।

आरोप है कि भाई को बचाने गया तो उन्होंने उसे भी पीटना शुरू कर दिया और जाते-जाते चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित दिनेश कुमार पुत्र घनश्याम की तहरीर पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: होली के दिन लापता हुई बच्ची का शव दूसरे दिन नाले से बरामद, गोद में उर्वी को लेकर बिलखता रहा पिता
विज्ञापन


बताया गया कि दिनेश कुमार व देवेंद्र कुमार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के भांजे हैं। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि चारों आरोपी संजीव, प्रिंस, जयप्रकाश व बहादुर के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: Shamli News: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बस, मची चीख-पुकार, 20 से ज्यादा यात्री घायल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें