फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: शराब के नशे में दो पक्षों में विवाद, दोनों तरफ से चली गोलियां, फायरिंग में तीन लोग घायल

Thu, 09 Mar 2023 07:00 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

 पुलिस ने सभी घायलों को स्याऊ सीएचसी पर भर्ती कराया। तीनों को पैर में गोली लगी है।
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची सीओ चांदपुर और थाना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर में शराब पीकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें दोनों पक्ष के 3 लोगों के पैर में गोली लग गई। तीनों को सीएससी पर भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम भोगपुर में शराब के नशे में अजय और नरेंद्र में आपस में झगड़ा हो गया। पुलिस के अनुसार दोनों ओर से परिवार के अन्य सदस्य भी इस झगड़े में आ गये। 

 

दोनों पक्षों की और से गोलियां चलने लगी। फायरिंग में एक पक्ष से अजय उर्फ बिट्टु व दूसरे पक्ष से नीतु पत्नी जितेन्द्र व नरेन्द्र को गोली लग गई। फायरिंग की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।  पुलिस ने सभी घायलों को स्याऊ सीएचसी पर भर्ती कराया। तीनों को पैर में गोली लगी है।

 

दोनों पक्ष सजातीय (जाट) हैं। अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी, चांदपुर द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। तहरीर मिलने पर दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें