फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: 'मेरी पत्नी ने मुझे फंसाकर शादी की, फिर मां-बेटी ने हड़पे 10 लाख', वीडियो वायरल कर युवक ने किया सुसाइड

Sat, 30 Aug 2025 03:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Committed suicide after making video: नजीबाबाद के पठानपुरा नवेद ने अपनी पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो बनाया और फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नवेद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानपुरा में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो बनाया। युवक ने किरतपुर निवासी पत्नी और सास पर जबरन एक वर्ष पूर्व प्रेमजाल में फंसाकर जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

 

नगर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी नवेद खां (20) ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नवेद ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर वायरल किया। वीडियो में किरतपुर निवासी पत्नी और सास पर ब्लैकमेलिंग करने, गन पॉइंट पर एक वर्ष पूर्व निकाह के लिए मजबूर करने और उससे लाखों रुपये की धनराशि समय-समय पर वसूल करने का आरोप लगाया है।  सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राहुल कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा और जांच शुरू कर दी। 
 

मृतक नवेद के संबंधी नाहिद खां पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि युवती ने नवेद को प्रेम प्रसंग में फंसाया। फिर युवती और उसकी मां ने निकाह करने के लिए दबाव डाला। इसके बाद उसने युवती से निकाह किया।  शादी के बाद कभी भी उसकी पत्नी ससुराल नहीं आई। 

ये भी देखें...
Meerut: सातवीं की छात्रा से बोला शिक्षक- ओयो होटल चलेगी..., लड़की ने जो किया वो आपको हैरान कर देगा    
 
विज्ञापन

आरोप है कि युवती की मां नवेद के मछली बाजार स्थित सिलाई मशीन प्रतिष्ठान पर आकर उसे धमका कर अकसर हजारों रुपये वसूलकर ले जाती थी। करीब 10 लाख रुपये दोनों मां-बेटी उससे जबरन ले चुकी हैं। इसके बावजूद नवेद से ब्लैकमेलिंग जारी थी। परेशान होकर नवेद ने आत्महत्या कर ली। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें