फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: खंभे से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत, तीसरा घायल; अंतिम संस्कार में शमिल होकर लौट रहे थे तीनों

Fri, 30 Oct 2026 09:23 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर निवासी महेंद्र, मदन सिंह और अनिल यादव ठाकुरद्वारा के रामगंगा घाट से स्योहारा की ओर लौट रहे थे। स्योहारा क्षेत्र में कृष्णा होटल के पास घुमावदार रास्ते पर बाइक खंभे से टकरा गई। महेंद्र और मदन सिंह की मौत हो गई। 
विज्ञापन
महेंद्र (ऊपर), मदन सिंह की फाइल फोटो। मौके पर एकत्र लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्योहारा क्षेत्र में कृष्णा होटल के पास घुमावदार मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों दोस्त ठाकुरद्वारा के रामगंगा घाट पर अपने दोस्त के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

शुक्रवार शाम करीब 4:40 बजे तीन दोस्त महेंद्र (60) पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम लांबाखेड़ा, मदन सिंह (60) पुत्र भगवाना निवासी ग्राम खाईखेड़ा और अनिल यादव (60) पुत्र पतराम सिंह निवासी ग्राम कृष्ण रामपुर बुलेट मोटरसाइकिल से ठाकुरद्वारा के रामगंगा घाट से स्योहारा की ओर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक स्योहारा क्षेत्र में कृष्णा होटल के पास घुमावदार रास्ते पर पहुंची, अचानक चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने महेंद्र और मदन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अनिल यादव को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
 

बताया गया कि तीनों दोस्त अपने साथी राजेश सिंह के पिता शेर सिंह (95) निवासी ग्राम खाईखेड़ा के निधन पर ठाकुरद्वारा के रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायल के परिजन सीएचसी पहुंच गए। अपनों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। दो दोस्तों की मौत से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

सीओ धामपुर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई थी, जिस कारण हादसा हुआ। मृतकों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

ये भी देखें...
बिजनौर: दंपती को 1.80 लाख रुपये में बेचा 8 माह का बेटा, फिर पुलिस में शिकायत कर करा दिया गिरफ्तार; ये है मामला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें