फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: मां ने दो माह के पुत्र को तालाब में फेंका, डूबने से मौत, शव को निकाल लाया मामा तो झाड़ियों में फेंक आई

Sun, 06 Oct 2024 06:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

चांदनी दिल्ली से अपने दो माह के पुत्र संग मायके सहसपुर आयी हुई थी। शनिवार रात उसने अपने पुत्र हुसैन को ईदगाह के पास तालाब में फेंक दिया।
विज्ञापन
चांदनी, जिसने अपने बच्चे को मार डाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां ने अपने दो माह के मासूम बेटे को तालाब में फेंक दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई। बालक के मामा और मौसी ने तालाब से शव निकलवाया तो मां फिर से कलेजे को टुकड़े को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

मासूम हुसैन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह सहसपुर के मोहल्ला अफगानान के एक खाली प्लाट की झाड़ियों में दो माह के बालक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के परिजनों की तलाश की। मालूम हुआ कि मोहल्ला शेखान निवासी चांदनी पुत्री गुफरान के बेटे हुसैन का शव है। लगभग एक वर्ष पहले गुफरान ने अपनी पुत्री चांदनी की शादी थाना नूरपुर के मोहल्ला मोरना निवासी सलीम पुत्र अकरम से की थी। सलीम दिल्ली में फूलों की सजावट का काम करता है ।

बच्चे की मौत के बाद घर के बाहर एकत्र मोहल्ले वाले। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ही चांदनी दिल्ली से अपने दो माह के पुत्र संग मायके सहसपुर आयी थी। पुलिस ने चांदनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि शनिवार की रात्रि आठ बजे चांदनी ने पुत्र हुसैन को मेवानवादा रोड पर फाटक पार ईदगाह के पास तालाब में फेंक दिया और घर वापस आ गई।
 

चांदनी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बच्चे के मामा व मौसी ने बच्चे के बारे में पूछताछ की तो चांदनी ने तालाब में फेंक कर आने की बात कही। रात्रि नौ बजे दो बहनें और भाई उसे लेकर तालाब पर पहुंचे। मगर, तब तक बच्चे की डूबने से मौत हो गई थी। वे बच्चे के शव को उठा कर ले आए। इसके बाद चांदनी बच्चे के शव को खाली पड़े प्लाट में डाल कर फरार हो गई। पुलिस ने पति सलीम की तहरीर पर चांदनी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी धामपुर धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल भी कर लिया है। उसने ऐसा क्यों किया इसके बादे में पूछताछ की जा रही है। पति सलीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें