स्योहारा थाने के गांव अमीरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार की शादी करीब 15 साल पहले गांव बकसनपुर निवासी डोली पुत्री मनीराम के साथ हुई थी। ससुराल से विवाद के कारण डोली चार साल से मायके में रह रही है। डोली ने बताया कि सोमवार सुबह उसे पति धर्मेंद्र की मौत की जानकारी मिली।
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। डोली ने थाने पहुंचकर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप देवर पर लगाया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला का कहना है कि उसके पति और देवर के बीच कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था।