फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में हादसा: टैंक की सफाई करते समय पैर फिसलने से जमीन पर गिरे व्यक्ति की मौत, कोहराम

Tue, 07 May 2024 10:37 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पानी के टैंक की सफाई करते हुए पैर फिसलने के कारण किसान की दर्दनाक मौत हो गई।  किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के गांव जमालपुर आलम में पानी के टैंक की सफाई करते समय पैर फिसलने के कारण छत से जमीन पर गिरे किसान(50) जगवीर सिंह की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।घटना सोमवार देर रात शाम 8:30 के आसपास की है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मृतक व्यक्ति के भाई भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उसका भाई जगदीश सिंह चौहान  किसान था । तीन बच्चों का पिता था। वह सोमवार देर रात करीब 8:30 बजे अपने घर के मकान की छत पर रख पानी के टंकी सफाई कर रहा था।

इस दौरान अचानक पैर फिसलने के कारण वह 15- 20 फीट नीचे जमीन पर जा गिरा। बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया की घटना में किसी का दोष नहीं है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें