फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार ने 15 मिनट तक रोका किसानों का रास्ता, ट्रैक्टर की लाइट-रेस से भी नहीं हिला, ऐसे बची जान

Sat, 07 Jun 2025 06:41 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

धामपुर के हादकपुर गांव में शुक्रवार रात खेत जोतकर लौट रहे किसानों को गुलदार ने रास्ते में रोक लिया। 15 मिनट तक ट्रैक्टर की लाइट और रेस से डराने की कोशिश करते रहे, लेकिन गुलदार टस से मस नहीं हुआ। बाद में खेतों में भागा तो किसानों ने राहत की सांस ली।

 

विज्ञापन
बिजनौर में गुलदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक रोमांचक और डरावनी घटना सामने आई। थाना शेरकोट क्षेत्र के गांव हादकपुर में खेत जोतने के बाद चार किसान- अभिषेक त्यागी, प्रशांत कुमार, देवेश कुमार और भूरे ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे, तभी चकरोड़ पर एक गुलदार ने उनका रास्ता रोक लिया।

विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक गुलदार सामने खड़ा रहा। किसान ट्रैक्टर की लाइट जलाकर और इंजन की रेस बढ़ाकर उसे भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन गुलदार टस से मस नहीं हुआ। अंततः गुलदार खेतों की ओर भागा तो किसान जान बचाकर घर पहुंचे।

यह भी पढ़ें:Baghpat: युवक को मारने की जिद में मकान की छत पर चढ़ा सांड, युवक ने नीचे छलांग लगाकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि घटना के दौरान उनकी सांसें थम गई थीं, उन्हें डर था कि गुलदार कहीं हमला न कर दे। राहत की बात रही कि जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन देर रात कोई नहीं पहुंचा। अब गांववाले पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने और जंगल में छुड़वाने की मांग कर रहे हैं।

रेंजर गोविंद राम गंगवार ने कहा कि गुलदार की लोकेशन लेकर उसे पकड़ने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से जंगल के पास सतर्क रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें