शोरगुल से भागा गुलदार
ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह कृष्णा को खेत से बाहर निकाला। गुलदार के हमले की सूचना फैलते ही आसपास काम कर रहे अन्य श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए, जिसके चलते गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया
कृषक गुरमुख सिंह ने बताया कि कृष्णा को प्राथमिक उपचार के लिए अफजलगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
वन विभाग को दी गई सूचना, काम ठप
घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। गुलदार की सक्रियता के चलते क्षेत्र के खेतों में काम बंद कर दिया गया है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।