फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गुलदार ने पिता पुत्र पर हमला कर किया घायल, गांव में दहशत, तीन दिन में चार लोगों पर हमला

Sat, 29 Mar 2025 02:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनाैर जनपद के गांव चौंधेरी में गुलदार के हमले से तीन दिन में चार लोग घायल हो गए हैं। इससे गांव में दहशत बनी हुई है।
 
विज्ञापन
घायल किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के चांदपुर थानाक्षेत्र के गांव चौंधेड़ी में गुलदार ने हमला कर पिता पुत्र को घायल कर दिया। तीन दिन पूर्व भी गुलदार ने दो ग्रामीणों को हमला कर घायल कर दिया था। करीब एक माह पूर्व भी गांव की महिला की गुलदार के हमले से मौत हो गई थी। गांव में आंतक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को गांव चौंधेड़ी निवासी करतार सिंह अपने पुत्र के साथ खेत में गन्ना छोल रहे थे। अचानक गुलदार ने करतार सिंह पर हमला कर दिया। पिता पर गुलदार के हमले को देख पुत्र राहुल बचाने आया तो गुलदार ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों घायलों को सीएचसी स्याऊ पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया।

तीन दिन पूर्व भी गुलदार  ने गांव निवासी रईसुद्दीन व रीनू को भी हमला कर घायल कर दिया था। करीब एक माह पूर्व जंगल में चारा लेने गई महिला सुमन की भी गुलदार के हमले से मौत हो गई थी। करीब एक माह में हुई तीन घटनाओं से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें