फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: तेंदुए ने किया हमला, किसान ने किया ढेर, लहूलुहान किसान को अस्पताल ले जाने के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

Wed, 16 Oct 2024 08:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

भिक्कावाला कालागढ़ संपर्क मार्ग पर भिक्कावाला निवासी तेगवीर सिंह नेगी बुधवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार से बचने के लिए उन्होंने अपना डंडा घुमा दिया जो गुलदार के सिर पर लगा।
विज्ञापन
किसान के साथ संघर्ष में मारा गया तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिक्कावाला के खेतों में काम करने गए 50 वर्षीय किसान तेगवीर सिंह नेगी पर गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर घायल कर दिया। इसी दौरान किसान के डंडे से बचाव के प्रयास में गुलदार मारा गया। वहीं बुरी तरह लहूलुहान किसान को अस्पताल ले जाने के बजाय लोग वीडियो बनाते रहे। ग्रामीण तेंदुए का तमाशा देखते रहे। 
विज्ञापन

 

भिक्कावाला कालागढ़ संपर्क मार्ग पर भिक्कावाला निवासी तेगवीर सिंह नेगी बुधवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे। अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। गुलदार से बचने के लिए उन्होंने अपना डंडा घुमा दिया जो गुलदार के सिर पर लगा। इसी बीच आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और किसी तरह किसान को बचाया। किसान की स्थिति खराब होने के कारण उसे उपचार के लिए काशीपुर के अस्पताल ले जाया गया। 


 
विज्ञापन

उधर घटना की सूचना पाकर वन दरोगा सुनील राजोरा, अफजलगढ़ के पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी व थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने वन्य जीवों के हमले का समाधान निकालने की मांग की। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें