फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत में बोलीं प्रियंका- पीएम मोदी विदेश जा सकते हैं, पर दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते

Mon, 15 Feb 2021 03:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन को हासिल करने में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अभी से तैयारी में जुट गई हैं। उन्होंने आज बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित किया और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। बिजनौर में किसान महासभा में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शहर में महासभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानिए प्रियंका गांधी के इस दौरे का पल पल का अपडेट...
विज्ञापन
बिजनौर किसान महासभा में प्रियंका गांधी - फोटो : @INCUttarPradesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को बिजनौर में किसान महासभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला और पूछा मोदी सरकार में क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? प्रियंका ने कहा माना आपने भलाई के लिए कानून बनाए हैं, पर जब वो नहीं चाहते तो कानूनों को वापस लो। उन्होंने कहा, क्या मोदी सरकार जबरदस्ती किसानों की भलाई करेगी। मैं भाषण देने नहीं आई हूं, आपसे बातचीत करने आई हूं। उन्होंने किसानों से कहा आप हमें बनाते हैं। आप और हमारे बीच भरोसे का रिश्ता है और उसी रिश्ते के बल पर आप एक नेता को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा आपको इस बात की उम्मीद होती है कि वो नेता आपकी समस्याओं को उठाएगा और आपकी बात की सुनवाई होगी।

विज्ञापन


उन्होंने किसानों से बात करते हुए कहा कि जनता ने मोदी को दो-दो बार क्यों पीएम बनाया। प्रियंका ने कहा लोगों के मन में भरोसा रहा होगा कि वो आपके लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा पहली बार मोदी की सरकार आई तो बड़ी बड़ी बातें हुईं। 

प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ने का मूल्य ही नहीं बढ़ा है। पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ में हवाई जहाज खरीद लिया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई हैं, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


पीएम मोदी अमेरिका, चीन और पाकिस्तान जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में बैठे किसानों से नहीं मिल सकते हैं। पीएम मोदी ने किसानों का मजाक उड़ाया और उन्हें आंदोलनजीवी और परजीवी बताया। मोदी जी देशभक्त और देशद्रोही में फर्क नहीं पहचान पाए।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने किसानों की मांग नहीं सुनने को लेकर सरकार से कहा जिस किसान का आप अपमान कर रहे हैं उसका बेटा सीमा पर आपकी सुरक्षा कर रहा है, आपको उनका अपमान करने का हक नहीं है।

केंद्र के नए कृषि कानूनों पर प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री जी आपने जो यह कानून बनाया है, उससे देश का किसान, इस देश का गरीब संकट में है, रो रहा है अपना अधिकार मांग रहा है। आप उस कानून को वापस लीजिये, इन कानूनों को रद्द कीजिये। जिन्होंने आपको सत्ता दी है उनका आदर कीजिये, उनको अपमानित मत कीजिए।

सरकार को अहंकारी बताते हुए प्रियंका गांधी ने कहा नेता दो तरह के होते हैं, कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें बहुत अहंकार हो जाता है, वह भूल जाते हैं कि उन्हें सत्ता देने वाला कौन है। देश के इतिहास में बार-बार ऐसा हुआ है जबकि नेता को अहंकार होने पर देशवासी उसे सबक सिखाते हैं। और जब देशवासी उसे सबक सिखाते है तब वह शर्मिंदा होता है, वह समझता है कि उसका धर्म क्या था।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा सात साल में जितने वादे किए सारे तोड़ दिए। छोटा व्यापारी था उसकी कमर तोड़ दी। किसान की कमर तोड़ दी, गरीब की मदद नहीं की।

प्रियंका गांधी ने कहा इस सरकार के कार्यकाल ने गरीब और किसान की कमर तोड़ दी है और अमीरों की मदद की है। अपने भाषण के अंत में प्रियंका गांधी ने आंदोलन में जिन किसानों मौत हुई उनके लिए दो मिनट का मौन भी रखवाया। 

https://www.youtube.com/watch?v=ZqdpTlXK_ho

विज्ञापन

इससे पहले मंच पर पहुंचने के बाद प्रियंका ने हाथ हिलाकर सभी कांग्रेस नेताओं और किसानों का अभिवादन किया। वहीं बिजनौर जाते हुए जगह-जगह प्रियंका के स्वागत में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। बिजनौर के रास्ते हापुड़ में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। चांदपुर के रामलीला मैदान में हो रही किसान महासभा में भारी भीड़ जुटी है। उधर, पुलिस- प्रशासन द्वारा शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रियंका गांधी व कांग्रेस के बाकी नेता किसानों को कृषि कानूनों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व किसानों को महापंचायत में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था। इससे पहले, 10 फरवरी को प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के चिलकाना में किसान महापंचायत को संबोधित किया था। प्रियंका गांधी ने मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन भी किए थे। इसके अलावा रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह में जियारत की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें