फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: हरगांव चांदन में घर में घुसकर 15 लाख के जेवर और दो लाख की नगदी चोरी, सोता रह गया परिवार

Sun, 25 Oct 2026 05:43 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

हरगांव चांदन में पंडित निशात शर्मा के घर में बीती रात चोर घुस आए और वारदात को अंजाम देकर चले गए। तड़के आंख खुली तो चोरी का पता चला। पुलिस ने मौके पर जांच की है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की जांच। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगीना स्थित गांव हरगांव चांदन में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत के आभूषण और दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। रविवार तड़के चोरी का पता चलने पर पीड़ित परिवार में खलबली मच गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

गांव हरगांव चांदन निवासी पंडित निशात शर्मा के अनुसार, शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। जिस कमरे में अलमारी रखी थी, वहां पहुंचकर बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। रविवार तड़के करीब चार बजे उनकी आंख खुली तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी की जांच करने पर जेवर और नकदी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
 

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरी हुई दो लाख रुपये की नकदी में करीब 1.18 लाख रुपये उनकी कंपनी के थे, जिस कंपनी में वह कार्य करते हैं। इसके अलावा चोरी हुए जेवरों में उनकी बहन के भी काफी आभूषण रखे हुए थे।
 

सूचना मिलते ही एएसपी देहात गौतम राय और सीओ राजेश कुमार सोलंकी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
पीड़ित परिवार की ओर से अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
-राजेश सोलंकी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, नगीना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें