फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: धामपुर चीनी मिल में आयकर का छापा, पिछले 30 घंटे से जारी जांच, फाइनेंस रिकॉर्ड खंगाले

Thu, 30 Oct 2025 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के धामपुर चीनी मिल में आयकर विभाग की टीम पिछले 30 घंटे से जांच कर रही है। फाइनेंस और अकाउंट्स से जुड़े कई अभिलेख टीम ने कब्जे में लिए हैं। अभी तक विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
बिजनौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित धामपुर चीनी मिल में बुधवार (29 अक्तूबर) से शुरू हुई आयकर विभाग की जांच लगातार तीस घंटे से जारी है। टीम मिल के फाइनेंस और अकाउंट्स से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।

अधिकारियों को कॉन्फ्रेंस हॉल में रखा गया

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान चीनी मिल के लगभग सभी विभागों के प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी आयकर टीम की निगरानी में कॉन्फ्रेंस हॉल में मौजूद रहे। उन्हें जांच पूरी होने तक बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 30 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

रिकॉर्ड जब्ती और गहन पड़ताल

विज्ञापन

टीम ने टैक्स और जीएसटी से जुड़े कई अभिलेखों, लेनदेन और बहीखातों को कब्जे में लिया है। जांच कई चरणों में चल रही है, जिसमें रात्रि और दिन दोनों समय अलग-अलग टीमें शिफ्टों में काम कर रही हैं।

आधिकारिक सूचना का इंतजार
अब तक आयकर विभाग की ओर से प्रेस या मीडिया को किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही औपचारिक जानकारी दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें