फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कपड़ों की सेल में युवक ने युवती के गले पर रखा चाकू और कर दी ये डिमांड, जेल देखने की चाह में किया अपराध

Thu, 01 Jan 2026 09:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बाराबंकी निवासी अजीत नोएडा की बेकरी में काम करता है। चाचा की मौत पर वह गांव लौट रहा था। ट्रेन से नजीबाबाद आया और युवती के गले पर चाकू रखकर दुकानदार से एक लाख रुपये मांगे। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन
युवती को चाकू की नोक पर लेकर रुपयों की डिमांड करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बिजनौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने सिर्फ जेल देखने की इच्छा में अपराध को अंजाम दिया। नोएडा में बेकरी में काम करने वाले अजीत नाम के युवक ने नजीबाबाद के एक भीड़भाड़ वाले बाजार में गर्म कपड़ों की सेल के भीतर घुसकर युवती के गले पर चाकू रख दिया। एक लाख रुपये और बाइक की मांग की। पुलिस की पूछताछ में उसने दावा किया कि वह जेल देखना चाहता था, इसीलिए उसने यह घटना की।
विज्ञापन

पकड़ा गया आरोपी अजीत। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, बाराबंकी जनपद के सूरजपुर मोहम्मदपुर खाला निवासी अजीत नोएडा में एक बेकरी में काम करता है। अपने चाचा की मौत की खबर सुनकर नोएडा से बाराबंकी के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में मुरादाबाद पहुंचकर उसने खाना खाया और फिर एक ट्रेन में बैठकर नजीबाबाद पहुंच गया। वहां उसने 80 रुपये में एक चाकू खरीदा और स्टेशन से थोड़ी दूरी पर स्टेशन रोड पर लगी गर्म कपड़ों की सेल में घुस गया।

बुधवार शाम करीब सात बजे अजीत ने आदर्श नगर निवासी एक युवती के गले पर चाकू रखकर उसे धमकाया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन चाकू लहराते युवक के पास जाने की किसी में हिम्मत नहीं हुई। इसी बीच, पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए युवक को दबोच लिया।
 

पुलिस ने जब अजीत से पूछताछ की तो उसने जो दावा किया, वह सभी को हैरान कर देने वाला था। उसने कहा कि वह कभी जेल नहीं गया और सिर्फ यह देखना चाहता था कि जेल कैसी होती है। इसलिए उसने यह अपराध किया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में युवक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
 

व्यापारी से की एक लाख की मांग
युवती को बंधक बनाने के बाद, अजीत ने गर्म कपड़ों की सेल लगा रहे चित्तौड़ जानसठ निवासी मो. इजहार से एक लाख रुपये और एक बाइक की मांग की। इजहार ने सेल के कुछ पैसे भी उसके सामने रख दिए थे।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और युवक की मानसिक स्थिति का भी आकलन किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें