फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: स्योहारा में दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने जहर खाकर जान दी, पति समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 06 Nov 2026 08:14 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

मुरादाबाद निवासी नाजिया की शादी पांच साल पहले बिजनौर के आसिफ के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को जहर खाने से नाजिया की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
जहर, सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न से परेशान एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे नूरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मुरादाबाद जनपद के थाना कांठ क्षेत्र के मोहल्ला पट्टीवाला निवासी साविया पत्नी सल्लू की पुत्री नाजिया (25) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम हरोली निवासी आसिफ पुत्र पीरा के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर नाजिया को प्रताड़ित करते थे। पांच नवंबर को नाजिया ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे नूरपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 

बृहस्पतिवार देर रात करीब 12:35 बजे मृतका की मां साविया थाने पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस ने पति आसिफ, देवर इरफान और ननद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवेज कुमार पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

ये बोले सीओ
पति, देवर और ननद के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें