फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor : नूरपुर में बड़े भाई ने छोटे की चाकू से गोदकर हत्या की, गैस सिलिंडर को लेकर हुआ था झगड़ा

Mon, 30 Dec 2024 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

इसके बाद बड़े भाई विनेश ने छोटे भाई मोहित (22) पर चाकू से हमला कर दिया। इससे घटना स्थल पर मोहित की मौत हो गई। परिवार में शोक फैल गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव धौलागढ़ में सगे भाइयों में आपसी कहासुनी विवाद में बदल गई। इसके बाद बड़े भाई विनेश ने छोटे भाई मोहित (22) पर चाकू से हमला कर दिया। इससे घटना स्थल पर मोहित की मौत हो गई। परिवार में शोक फैल गया। 

विज्ञापन


बता दें कि थाना क्षेत्र के गांव धौलागढ़ निवासी मोहित सैनी अपने बड़े भाई विनेश से खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर मांगने गया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आपसी विवाद में लाठी डंडे चले। इसके बाद विनेश ने पास रखे चाकू से गोदकर कर भाई को घायल कर दिया। 
विज्ञापन


उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में ले लिया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें