फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: आईआईटीयन युवती ने गंगा बैराज से लगाई छलांग, यूपीएससी की कर रही थी तैयारी, तलाश में जुटे गोताखोर

Mon, 03 Nov 2025 12:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

जिला बिजनौर की चांदपुर तहसील में तैनात अमीन वेदप्रकाश की बेटी ललिता सिंह नदी में कूद गई। सूचना पर पुलिस गोताखोरों को लेकर पहुंची और तलाश शुरू कराई। वहीं परिजन भी रोते-बिखलते मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
नदी में कूदने वाली ललिता सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा बैराज से सोमवार सुबह चांदपुर तहसील में तैनात अमीन वेद प्रकाश की बेटी ललिता सिंह ने नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस और गोताखारों की टीम युवती की तलाश में जुटी है। युवती कानपुर आईआईटी से बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन

गंगा बैराज, जहां से युवती नदी में कूदी। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ललिता एक छोटी बच्ची के साथ बैराज पहुंची। बच्ची को गेट नंबर 24 पर खड़ा कर नदी में छलांग लगा दी। बच्ची के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने युवती की तलाश शुरू की। 


 
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस और युवती के परिजन भी गंगा बैराज पर रोते-बिलखते पहुंच गए। घटनास्थल मुजफ्फरनगर क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों ने गंगा बैराज पुल पर गंगा की ओर ऊंची रेलिंग लगाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। दोपहर तक युवती का कुछ पता नहीं चला था और पुलिस व परिजन मौके पर मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि युवती नदी में क्यों कूदी, इसके बाद में जांच की जाएगी और माहौल सामान्य होने पर परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। 

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: घुड़चढ़ी से पहले ही पहुंच गई सिपाही की लिव इन पार्टनर, दिखाया कुछ ऐसा कि टूट गई शादी    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें