फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में युवक और उसकी 15 साल की प्रेमिका ने किया सुसाइड, एक ही रस्सी से लगाया फंदा, जानवरों ने खाया शव

Sun, 02 Nov 2025 11:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Bijnor News: दारानगर निवासी युवक और किशोरी का शव गांव लक्शीवाला के पास आम के बाग में पड़ा मिला। दोनों ने एक ही रस्सी से पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों पांच दिन पहले घर से चले गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। 
विज्ञापन
निखिल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारानगर गंज निवासी निखिल (19) और पड़ोस में ही रहने वाली 15 साल की किशोरी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 27 अक्तूबर को दोनों घर से चले गए थे। 28 अक्तूबर को परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन

 

बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर स्थित गांव लक्खीवाला के पास आम के बाग में शनिवार शाम युवक और लड़की का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। दोनों के गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। अनुमान लगाया गया कि दोनों ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की और फिर रस्सी टूट गई। दोनों ने एक ही रस्सी से जान दी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। 
 

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि दोनों ही शव कई दिन पुराने प्रतीत हो रहे हैं। लड़की के शव का कुछ हिस्सा किसी जंगली जानवर ने खा लिया है। हत्या या आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
 

रविवार को शवों की शिनाख्त दारानगर गंज निवासी निखिल (19) और पड़ोस में ही रहने वाली 15 साल की किशोरी के रूप में हुई। दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। आज ही पोस्टमार्टम के बाद शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

आमने-सामने थे घर, शादी होनी थी मुश्किल
दोनों का घर आमने-सामने था। लड़की की उम्र कम होने की वजह से दोनों कानूनी रूप से भी अभी शादी नहीं कर सकते थे। दोनों को लगता था कि पड़ोसी होने के कारण भी दोनों के परिजन नहीं मानेंगे। इस कारण दोनों ने जान दे दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें