फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: हाईवे पर वाहन की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, कार ने तीन बहनों के इकलौते सात साल के भाई को कुचला

Fri, 13 Nov 2026 05:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे पर बवनपुरा पुलिस चौकी के पास हादसा बाइक सवार इरशाद और उनकी पत्नी अंजुम को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं अफजलगढ़ में घर के बाहर खेल रहे सात साल के अक्षित को कार ने कुचल दिया।
विज्ञापन
अक्षित की फाइल फोटो और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर बदायूं स्टेट हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार इरशाद (43) और उनकी पत्नी अंजुम (44) की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार की दोपहर एक बजे बवनपुरा पुलिस चौकी के पास हुआ। दंपती की मौत से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जनपद अमरोहा के बछरायूं के मोहल्ला फकीरों वाली गली निवासी इरशाद अहमद अपनी पत्नी अंजुम के साथ बिजनौर के चांदपुर में रिश्तेदारी में शुक्रवार सुबह आया था। दोपहर बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे चांदपुर-धनौरा मार्ग पर बवनपुरा पुलिस चौकी के निकट पहुंचे, तभी सामने से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

सड़क पर दोनों को घायल अवस्था में पड़ा देख राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को उपचार के लिए सीएचसी चांदपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ चांदपुर देशदीपक ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
 

घर के बाहर खेल रहे बालक को कुचला, मौत
अफजलगढ़ स्थित गांव हीरापुरगोकुल उर्फ गढ़वावाला में घर के बाहर खेल रहे अक्षित (7) को कार ने कुचल दिया। बालक की मौत की हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों में शोक छाया हुआ है। शुक्रवार को करीब ढाई बजे गांव गढ़वावाला निवासी ईश्वर सिंह बॉबी का बेटा अक्षित घर के बाहर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार कार का पहिया बच्चे के ऊपर चढ़ गया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हुआ। परिजन आनन-फानन बच्चे को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन बच्चे को धामपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

उधर कार चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। मृतक घर में अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। मृतक बच्चा गांव के ही एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। घटना में मृतक बच्चे के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि यदि तहरीर प्राप्त होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें