फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय होने पर टूटा दिल, मंगेतर को फोन करके प्रेमी ने कर लिया सुसाइड

Thu, 24 Jul 2025 06:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

Suicide Case: हीमपुर दीपा निवासी संयम शर्मा का दूसरी बिरादरी की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत की, तो संयम के पिता को थाने में बुला लिया गया। इसके बाद उसने जान दे दी।
विज्ञापन
संयम शर्मा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमिका का रिश्ता कहीं और तय होने पर युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इलाज के वक्त उसकी मौत हो गई। दरअसल युवती के मंगेतर को युवक ने फोटो भेजकर प्रेम संबंध होने का हवाला दिया और शादी नहीं करने की बात कही। जिस पर युवती के पिता की ओर से युवक के खिलाफ तहरीर भी सौंपी गई थी। पुलिस जांच में जुटी थी, इसी बीच युवक ने प्रेमिका के मंगेतर से फोन पर बात करने के बाद आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

 

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव अजुपुरा जट निवासी संयम शर्मा का थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी गैर बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया। 
 

आरोप है कि संयम शर्मा ने युवती के मंगेतर को फोन किया और कुछ फोटो भेज दिए। लड़की पक्ष को यह बात पता लगी तो उन्होंने हीमपुर दीपा थाने में संयम शर्मा के खिलाफ तहरीर दे दी। संयम पर आरोप लगाया कि वह उनकी बेटी को फोन करके तंग करता है।
 

पुलिस ने संयम के पिता को थाने बुलाया और पूछताछ के बाद घर भेज दिया। बताया गया कि इसी बीच युवक ने फिर से युवती के मंगेतर से फोन पर बात की। इसके बाद जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। डायल 112 की सूचना पर एंबुलेंस के जरिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर युवती के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बिजनौर में कोचिंग कर रहा था, जबकि युवती बिजनौर शहर के एक कॉलेज में बीएड की छात्रा है। एएसपी देहात विनय कुमार सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें