फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: कोविड के नए वैरियंट ओमीक्रोन बीएफ 7 को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी

Sat, 24 Dec 2022 02:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर में कोविड के नए वैरियंट ओमीक्रोन बीएफ 7 को लेकर बिजनौर जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देशों के तहत तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
अस्पतालों में कोविड की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में कोविड के नए वैरियंट ओमीक्रोन बीएफ 7 को लेकर जहां केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा नई गाइडलाइन पालन करने के लिए जिला अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। तो वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड के नए वैरियंट को लेकर सभी तैयारियां जिला अस्पताल में पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


कोविड को लेकर बिजनौर जिला अस्पताल में टोटल 102 बेड का अस्पताल स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार कर लिया गया है। साथ ही साथ जिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर को पूरी तरीके से साफ करके वेंटीलेटर बेड को भी लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Covid Alert: बिजनौर के 5 साल के बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की आहट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरे तरीके से मुस्तैद हो चला है। इसी के चलते जिला अस्पताल बिजनौर में शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए 17 वेंटिलेटर बेड को बिजनौर जिला अस्पताल में तैयार कर लिया गया है। साथ ही साथ जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट को पूरी तरीके से चलाए जाने के लिए सभी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है। कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए फिर से बिजनौर जिले में 102 बड़ों की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: IPL में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने सहारनपुर के मयंक, USA पहुंची मेरठ के गुड़ की मिठास

उधर, मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए जिला अस्पताल में बने कोविड सेंटर में सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है ।बिजनौर जिला अस्पताल के सीएमएस मनोज सेन ने बताया कि बिजनौर जिले अस्पताल में 17 वेंटिलेटर का बेड बनाया गया है। साथ ही साथ कुल 102 मरीजों का बैड तैयार है।

उधर, सीएमएस डॉ. मनोज सैन ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट को लेकर भी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। साथ ही साथ जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों का कोरोना टेस्ट भी कराया जा रहा है।सीएमएस ने जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों से अपील की है कि जिला अस्पताल वही लोग आएं जिन्हें बीमारी हैं। साथ ही साथ उनके साथ एक या दो ही तीमारदार मरीज के साथ आये। जिससे कि फैल रहे संक्रमण को रोका जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें