नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली और बरात की बस में बुधवार रात करीब 10:45 बजे आमने-सामने टक्कर हो गई। बस में सवार गांव समीपुर निवासी 12 से अधिक बाराती घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
गांव समीपुर से गोविंद सिंह के पुत्र की बरात रात करीब 10:30 बजे रायपुर के लिए रवाना हुई। कुछ देर बाद गांव से लगभग चार-पांच किलोमीटर के फासले पर गांव किशनपुर क्षेत्र में रायपुर दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली और बरात की बस में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होते ही बरातियों में चीख-पुकार मच गई। कई बरातियों को गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी राहुल सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हुए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में उपचार चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई की जा रही है।
ये भी देखें...
Bijnor: अवैध पिस्टल के साथ एमबीबीएस डॉक्टर गिरफ्तार, अस्पताल का है संचालक, बोला-माइकल से 40 हजार में खरीदी थी