फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत, एक घायल

Wed, 11 Mar 2026 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र में छजुपुरा सादात के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Crime - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव छजुपुरा सादात के पास धारीवाल रेस्टोरेंट के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


शादी के घर में छा गया मातम
जानकारी के अनुसार थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी किशोर शूरन अपने घर से बाइक लेकर हल्दौर की ओर जा रहा था। उसके चचेरी बहन की शादी थी और घर में विदाई समारोह चल रहा था। इसी दौरान बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे युवक का इलाज जारी
हादसे में घायल दूसरे बाइक चालक की पहचान पैजनियां गांव निवासी विशाल त्यागी के रूप में हुई है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। किशोर की मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें