फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: हमलावर गुलदार की तलाश में कॉबिंग कर रहीं हथिनी, घंटे भर छाना तीन किमी जंगल, नहीं मिली सफलता

Sun, 30 Jul 2023 06:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हमलावर गुलदार की तलाश के लिए सात टीमें मैदान में उतरी हुई हैं। रविवार को दो हथिनियों के साथ टीम ने गुलदार की तलाश में अभियान चलाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
हथिनियों को लेकर गुलदार की तलाश करती टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में नगीना क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा में गुलदार के हमले में युवक की मौत के बाद हमलावर गुलदार को चिन्हित करने के लिए दुधवा नेशनल पार्क से नगीना पहुंची दो हथिनियो ने रविवार की सुबह अपना काम प्रारंभ कर दिया। हालांकि करीब 1 घंटे तक जंगल में 3 किलोमीटर कांबिंग करने के बाद दोनों हथिनी वापस लौट आई। अब सोमवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


गुरुववार की शाम क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा में गुलदार के हमले में जंगल में गए एक 20 वर्षीय युवक की मौत के बाद ग्रामीणों व किसान यूनियन के नेताओं के आक्रोश के बाद हरकत में आए वन विभाग ने हमलावर गुलदार को चिन्हित करने के लिए लखीमपुर खीरी से दो हथिनी बुलाई है।

नगीना से करीब 9 किलोमीटर दूर तेलीपुरा गांव में पैदल चलकर पहुंची दोनों हथिनी रविवार को सिर्फ 3 किलोमीटर ही जंगल में कांबिंग कर पाई। हालांकि इस दौरान कोई सफलता नहीं मिली। वन विभाग के आला अधिकारियों ने गुलदार को पकड़ने व चिन्हित करने के लिए 7 टीमों को भी मैदान में उतार दिया है। गुलदार की हलचल कैद करने के लिए लगाए गए कैमरों में भी अभी तक कुछ नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें