फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: चलती ट्रेन में जीआरपी सिपाहियों से मारपीट, महिला ने अपनी बेटियों और दो युवकों के साथ मिलकर पीटा

Thu, 19 Nov 2026 05:34 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

जननायक एक्सप्रेस में एक महिला सीट पर लेटी थी। गोद में बच्चा लिए दूसरी महिला ने जगह देने को कहा तो कहासुनी हो गई। सिपाहियों ने भी सीट देने के लिए बोला, तो उनके साथ अभद्रता व मारपीट कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आढ़ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो परिवारों के बीच मारपीट हो गई। विवाद सुलझाने पहुंचे जीआरपी के दो सिपाहियों के साथ एक महिला, उसकी तीन पुत्रियों और दो युवकों ने हाथापाई कर दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ जीआरपी नजीबाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं, महिला पक्ष ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार शाम करीब 6:30 बजे मुरादाबाद स्टेशन से जननायक एक्सप्रेस नजीबाबाद के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन में सीट पर लेटी बिहार निवासी एक महिला से दूसरे परिवार की महिला ने बैठने के लिए सीट मांगी। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों में कहासुनी होने लगी। एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात जीआरपी मुरादाबाद के सिपाही ललित सागर और अजय कुमार ने बीच-बचाव करते हुए गोद में बच्चा लिए खड़ी महिला को सीट देने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर महिला ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और अपनी पुत्रियों व दो युवकों के साथ मिलकर सिपाहियों से हाथापाई की। चलती ट्रेन में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
 

मुरादाबाद कंट्रोल से सूचना मिलने पर नजीबाबाद जीआरपी और आरपीएफ ने करीब चार घंटे की देरी से पहुंची ट्रेन से मारपीट के आरोपी दो युवकों को पकड़ लिया। महिला और उसकी पुत्रियों ने भी पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और महिला के घायल होने का आरोप लगाया, हालांकि उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
 

घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ कमांडेंट ऋषि कुमार शुक्ला और मुरादाबाद जीआरपी इंस्पेक्टर कमल किशोर देर रात नजीबाबाद पहुंचे। उन्होंने आरपीएफ प्रभारी विपिन कुमार की मौजूदगी में दोनों सिपाहियों और बिहार निवासी परिवार से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।
 

जीआरपी सिपाही ललित सागर और अजय कुमार की तहरीर पर बेतिया बिहार निवासी रूबी देवी, उसकी पुत्रियों लक्ष्मी, सुनीता और खुशी, समस्तीपुर निवासी पिक्कू कुमार तथा दरभंगा के बहेड़ी निवासी चंदन ठाकुर के खिलाफ मारपीट और वर्दी फाड़ने समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपी युवकों को पुलिस अपने साथ मुरादाबाद ले गई, जबकि महिला और उसकी पुत्रियां दूसरी ट्रेन से रवाना हो गईं।
जीआरपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना मुरादाबाद क्षेत्र की है। नजीबाबाद जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना और आगे की कार्रवाई के लिए मुरादाबाद भेज दी गई है।
 
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज, हो रही जांच: सीओ
सीओ जीआरपी सहारनपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन में सीट को लेकर विवाद में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। घटनास्थल मुरादाबाद क्षेत्र में होने के कारण जांच और विधिक कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें